Saturday 21 June 2014

विज्ञान और टेक्नोलॉजी

विज्ञान और भारत  
  3-02-14

भारतीय विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा वक्त में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई और शोध का जो महत्व बताया है, उससे कोई इनकार नहीं कर सकता। हर युग में वह देश और सभ्यता दूसरों से आगे रही है, जिसने ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में दूसरों से ज्यादा तरक्की की है, लेकिन मौजूदा वक्त में यह बात ज्यादा सही है। यह कहा भी जा रहा है कि यह ज्ञान की शताब्दी है और आने वाले वक्त में शायद देशों की तरक्की का एकमात्र मानदंड विज्ञान और टेक्नोलॉजी में उनका कौशल होगा। भारत की बड़ी युवा आबादी भी तभी देश की तरक्की में भागीदार हो सकती है, जब उसके पास जरूरी कौशल और ज्ञान हो। जानकारों का कहना है कि भारत भविष्य में वैज्ञानिक शोध का एक बड़ा केंद्र बन सकता है, बशर्ते उसके पास विज्ञान में प्रशिक्षण पाए युवाओं की बड़ी तादाद हो। प्रधानमंत्री का यह कहना है कि भारत को अपने सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का दो प्रतिशत विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर खर्च करना चाहिए। लेकिन इस स्तर पर पहुंचने में हमें वक्त लगेगा।  हालांकि सिर्फ पैसा खर्च करना वैज्ञानिक तरक्की का आधार नहीं बन सकता, ज्यादा बड़ी चुनौती विज्ञान से जुड़े संस्थानों में ऐसी संस्कृति विकसित करना है, जहां नौजवान नए रास्ते खोजने के लिए प्रोत्साहित महसूस करें। इसके बिना पैसे का खर्च समस्याओं को बढ़ाएगा ही। कार्य संस्कृति को बदले बिना  पैसा बहाने का नतीजा हम अपनी विश्वविद्यालय शिक्षा में देख रहे हैं। शिक्षकों की तनख्वाह बढ़ाने का एक नतीजा यह हुआ है कि अकादमिक जकड़बंदी कड़ी हो गई और खुलापन घट गया, जो मौजूदा वक्त में नई खोजों की अनिवार्य शर्त है। दुनिया में ज्यादातर शोध इस वक्त एक से ज्यादा विषयों के आपसी तालमेल से संभव हो पा रहे हैं या ऐसे लोग कर रहे हैं, जो एकाधिक विषयों का ज्ञान रखते हैं। मसलन, आज जीव विज्ञान या चिकित्सा में नया शोध भौतिकी की जरूरी मदद के बिना तकरीबन नामुमकिन है या सूचना प्रौद्योगिकी के औजारों का ज्ञान हर क्षेत्र में जरूरी है, जबकि भारत में अलग-अलग विषयों की हदबंदी ज्यादा संकरी होती जा रही है।  शोध की औपचारिकता पूरी करने के लिए तरह-तरह के फर्जी संस्थान और जर्नल शुरू हो गए हैं। नकल और चोरी में हमारे शोधकर्ताओं का नाम इसीलिए बार-बार आता है। इसी के साथ संस्थानों में नौकरशाही की संस्कृति खत्म करनी पड़ेगी, जिसकी वजह से नए वैज्ञानिक स्थापित मूल्यों या धारणाओं को चुनौती देने का साहस नहीं कर पाते। एक बड़ी समस्या यह भी है कि विदेशों में ज्यादातर महत्वपूर्ण शोध जहां उनके विश्वविद्यालयों में होते हैं, वहीं भारत में जो भी काम हो रहा है, वह स्वायत्त संस्थानों में हो रहा है, जिनका शिक्षा से कोई ताल्लुक नहीं है। जब तक यह रिश्ता नहीं जुड़ेगा, तब तक नौजवानों को शोध की संस्कृति से जोड़ना बहुत मुश्किल होगा। कई भारतीय शोध संस्थानों ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन कई संस्थान पुराने र्ढे पर घिसट रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र को भी पहल करनी चाहिए। जब तक औद्योगिक संस्थान शोध से नहीं जुड़ेंगे, तब तक शोध की गति धीमी ही रहेगी और उसका इस्तेमाल भी नहीं हो पाएगा। इस दिशा में कोशिशें हुई हैं, लेकिन जरूरत इन कोशिशों को कई सौ गुना बढ़ाने की है। सही माहौल और लोग मिल सकें, तो दुनिया के कई संस्थान खुशी-खुशी भारत में आना चाहेंगे। अगर भारत दुनिया में वैज्ञानिक शोधों का एक बड़ा केंद्र बन गया, तो फिर उसको महाशक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि इस दौर में ज्ञान ही शक्ति है।
-------------------------

विज्ञान में ठहराव  
 13-04-14

यह विज्ञान की तरक्की का युग है। लगातार बहुत सी नई-नई बातें विज्ञान के क्षेत्र में हो रही हैं। ऐसे में, यह कहना अजीब लगता है कि विज्ञान के सामने कोई संकट है, लेकिन प्रतिष्ठित विज्ञान पत्रिका नेचर में छह वैज्ञानिकों ने लिखा है कि विज्ञान में अब नई खोजें मुश्किल से हो पा रही है। इन वैज्ञानिकों ने विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से जुड़े तथ्यों का विश्लेषण करके बताया है कि सन 1940 तक भौतिकी में सिर्फ 11 प्रतिशत, रसायनशास्त्र में 15 प्रतिशत और चिकित्सा में 24 प्रतिशत नोबेल पुरस्कार 20 साल से ज्यादा पुरानी खोजों पर दिए गए थे। सन 1985 से अब तक यह भौतिकी में 60 प्रतिशत, रसायन में 52 प्रतिशत और चिकित्सा में 45 प्रतिशत हो गया है, यानी अब आधे से ज्यादा पुरस्कार 20 साल से पहले हुई खोजों पर दिए जा रहे हैं। इन वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही पैटर्न जारी रहा, तो इस शताब्दी के अंत तक नोबेल पुरस्कार देना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि यह पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता। पिछले दिनों भौतिकी का नोबेल पुरस्कार हिग्ज-बोसान या कथित गॉड पार्टिकल की खोज के लिए दिया गया था, जो खोज पचास साल पहले हुई थी।

विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब हम ब्रह्मांड की शुरुआत के पहले सेकंड के एक अरबवें हिस्से की हलचल नाप रहे हैं या लाखों प्रकाशवर्ष दूर की किसी हल्की-सी तरंग का लेखा-जोखा ले रहे हैं, लेकिन ये सारी चीजें हमारे मौजूदा ज्ञान को ही आगे बढ़ाती हैं या ज्यादा सही और प्रामाणिक बनाती हैं। इनसे कोई नई दृष्टि या नया सिद्धांत नहीं पैदा होता, जैसा मैक्स प्लांक या आइंस्टाइन की खोजों ने किया था। एक मनोवैज्ञानिक ने नेचर  में ही छपे अपने लेख में इसी बात पर चर्चा की है कि क्या वैज्ञानिक जीनियस का युग बीत गया? उनका कहना है कि अब जैसे ओलंपिक में कोई खिलाड़ी पुराने रिकॉर्ड को सेकंड के सौवें हिस्से से तोड़कर चैंपियन बनता है, वैसा ही विज्ञान में है कि वैज्ञानिक मौजूदा ज्ञान को थोड़ा-सा और आगे खिसका सकते हैं। जैसे खेलों में बॉब बीमन और उसैन बोल्ट ने किया या विज्ञान में आइंस्टाइन ने किया, ऐसा कोई जीनियस विज्ञान में होना अब मुश्किल है, जो खेल के नियम ही बदल डाले। अब सैद्धांतिक भौतिकी में इतनी सारी अवधारणाएं मौजूद हैं, बुनियादी ऊर्जाओं के एकीकरण के सिद्धांत हैं, स्ट्रिंग थ्योरी है, लेकिन इन सब अवधारणाओं को साबित करना फिलहाल तो तकरीबन नामुमकिन है। क्वांटम भौतिकी में वैज्ञानिक समझ जहां तक पहुंची है, उसके आगे सिर्फ और ज्यादा सूक्ष्म निरीक्षण हैं, लेकिन नई सोच मुश्किल है।

ऐसा नहीं है कि नए वैज्ञानिक कम समझदार या कम ज्ञानी हैं। दिक्कत यह है कि अब तक इतना सारा ज्ञान इकट्ठा हो गया है कि उसके बोझ को लेकर आगे खिसकना मुश्किल हो गया है। कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि ज्यादा आधुनिक यंत्रों की वजह से और इतनी जानकारी की वजह से ही एकदम नया विचार मुश्किल हो गया है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि आधुनिक विज्ञान के केंद्र में भौतिकी रही है और भौतिकी पर आधारित विज्ञान की सीमाएं अब स्पष्ट हो रही हैं। अब विज्ञान को जीवशास्त्र या चेतना को केंद्र में रखकर सोचना होगा। एक वैज्ञानिक ने ‘बायोसेंट्रिज्म’ नामक अपना नया सिद्धांत पेश किया है। क्वांटम भौतिकी में ‘प्रेक्षक’ या ऑब्जर्वर किसी भी परिघटना में निर्णायक होता है, इस नए सिद्धांत में इस प्रेक्षक की चेतना को केंद्र में रखकर परिघटनाओं को समझने की कोशिश है। विज्ञान में फिलहाल कुछ ठहराव तो दिख रहा है, लेकिन हो सकता है कि यह विज्ञान में किसी नई क्रांति के युग का पूर्वाभास हो।

आम आदमी के जीवन में समृध्दि लाने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद की सामान्य सभा की बैठक
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि आम आदमी के जीवन में समृध्दि लाने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से कैसे लाभ पहुंचाया जाए यह सुनिश्चित किया जाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ग्रामीण शिल्पियों, कारीगरों, किसानों और आम आदमी को कैसे लाभ दिला सकता है इस दिशा में प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। विज्ञान को आम आदमी से जोड़े जाने से उसके अनेक लाभ होंगे। उक्त विचार श्री चौहान ने आज यहां मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की आठवीं साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
श्री चौहान ने कहा कि हम प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से काम करना चाहते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जो कार्यक्रम और दिशा तय की जाएगी उसके अनुरूप सरकार आर्थिक एवं अन्य सहयोग कर तेजी से क्रियान्वयन करेगा। पूर्व में इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व को देखते हुए अब इसे उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। हमारे पारंपरिक ज्ञान और धरोहर को साथ में लेते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आम आदमी की समृध्दि के लिए काम किया जाएगा। झाबुआ जिले में पिछले तीन वर्षों में जल संरक्षण के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं उसे वहां की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखते हुए उसमें गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास एवं विस्तार प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है और हम इसका तेजी से क्रियान्वयन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की गतिविधियों में व्यापक प्रगति हुई है और वर्ष २००७ अनेक उपलब्धियों से भरा है। हाल ही में भोपाल में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के सफल आयोजन से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आम आदमी के हित में विस्तार को नई दिशा मिलेगी। विज्ञान सम्मेलन की सफलता से प्रदेश ही नहीं वरन देश को दिशा मिलेगी। परिषद के बजट में पांच गुना वृध्दि की गई है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता देने की दिशा में हमारी प्रतिबध्दता को जाहिर करता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री महेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष १००० मेघावी स्कूली छात्रों को देश के विभिन्न विज्ञान संस्थानों में वैज्ञानिक भ्रमण के लिए एक विशेष ट्रेन से ले जाया जाएगा। स्कूली छात्रों को पूना, बंगलौर और कन्याकुमारी ले जाया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि आगामी २८ फरवरी को प्रदेश के जिलों में विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की गतिविधियों से महाविद्यालयों को संबध्द किया जाएगा जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत हो सकेगी। सभी जिलों के संसाधन एटलस तैयार किए जायेंगे जिसमें प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन, जैव विविधता, संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान सहित सभी जानकारी एकत्रित की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि उज्जैन की वेध शाला को शोध कार्य के लिए विकसित किया जाएगा। उज्जैन से ३५ कि.मी. दूर डोगला में जहां से कर्क रेखा गुजरती है वहां के विशेष महत्व को देखते हुए वहां खगोलीय अध्ययन केंद्र की स्थापना किए जाने पर विचार किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में चार फेलोशिप दी जायेंगी। साधारण परिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिये गए।
सभागार का शिलान्यास, एम.ओ.यू.
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के परिसर में डा.जगदीश चंद्र बसु सभागार का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में मध्यप्रदेश संसाधन एटलस तैयार करने के लिए सेंटर फार पालिसी स्टडीज चौन्नई और मध्यप्रदेश और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच एक करारनामे पर भी हस्ताक्षर हुए। मध्यप्रदेश संसाधन एटलस का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न संसाधनों को दर्शाते हुए एटलस तैयार किया जाएगा। इसमें राज्य के प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों का डेटावेस तैयार किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री इन्द्रनील शंकर दाणी, सचिव योजना श्री मनोज झालानी, सचिव वित्त श्रीमती सुधा चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास श्री वसीम अख्तर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री आनंद सेलट, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एम.एम.साकुनिया, स्वामी विवेकानंद कालेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा.रमेश घोड़गांवकर, गौ विज्ञान भारती इन्दौर के श्री नरेंद्र दुबे, कृषक विशेषज्ञ जबलपुर श्री भगवत प्रसाद पटेल, श्री शिवकुमार शर्मा, डा. ध्रुव कुमार दीक्षित जबलपुर, डा.नंदिता पाठक दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट, श्री अनुराग शुक्ला बी.एच.ई.एल. भोपाल, श्री संजीव शर्मा विज्ञान भारती भोपाल, डा.सोमदेव भारद्वाज ग्वालियर, डा. के.एस. पित्रे हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, डा. अजय नारंग, श्री टी.जी.के. मेनन, डा. नवीन चंद्र, आचार्य राधारमण दास, आचार्य अरूण दिवाकरनाथ बाजपेयी, डा. कृष्ण शंकर पांडे, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. गौतम, डा. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के कुलपति प्रो. डी.पी.सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. पी.के.शुक्ल और डा. बी.के.पंसे जबलपुर और अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

अंधविश्वास निवारण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 

अंधविश्वास एक वैश्विक समस्या है। सभी देशों व उन के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के अंधविश्वासों और जादू-टोना आदि से जूझना पड़ता है। अंधविश्वासों का प्रचलन केवल एशियाई देशों ही नहीं बल्कि विकसित कहे जाने वाले यूरोपीय देशों में भी है। बात यदि भारतीय परिप्रेक्ष्य में की जाए तो बहु धर्म, मत, सम्प्रदाय के अलग-अलग देवों व पूजा-पद्धतियों के चलते यहाँ बाबा, सयाना, तांत्रिक, पीर, मियाँ जी, अवतार, देवाजी, गंडा-ताबीज, बंध  सम्मोहन, वशीकरण, टोना-टोटका, मजार, तालाब-कुंड, झाड़-फूँक आदि बहुत सी बुराइयाँ सर्वव्याप्त हैं। बहुधा देखा गया है कि कई बार कई अंधविश्वास धर्म का अंग न होने के बावजूद ढोंगी लोगों द्वारा प्रचारित कर दिये जाते हैं। शहरों की अपेक्षाकृत गाँव-कस्बों में इस तरह की बहुत सी बुराइयाँ अधिक प्रचलित हैं जो जनता को अपने मोहपाश में फाँस कर उनका सर्वस्व नाश करने में लगी हैं। विभिन्न मामलों के अध्ययन (केस स्टडी) के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग से आज के समाज में काफी हद तक जागरुकता आयी है। यदाकदा मामलों को छोड़ कर लोगों की समझ और विमर्श बढ़ा है परन्तु मीडिया की भूमिका जहाँ आज पूर्ण वैज्ञानिक होनी चाहिए थी व्यवसायिकता के चलते उसकी भूमिका अंधविश्वास निवारण के क्षेत्र में संदिग्ध है। कभी तो मीडिया बुनियादी विज्ञान को देवी-देवता से जोड़ता प्रतीत होता है और कभी अंधविश्वासों की वैज्ञानिक व्याख्या करता नहीं थकता। बल्कि कई मामलों में मीडिया अपनी रेटिंग बढ़ाने के लिये अंधविश्वास के मामलों का प्रचार करता ही दिखता है।
सन्तोष की बात है कि वैज्ञानिक चेतना के प्रसार से अंधविश्वास को मामलों में हालिया वर्षों में काफी कमी आयी है। अब कोई किसी के नाम की हांडी नहीं छोड़ता है और ना ही आनुवांशिक विकार के साथ पैदा हुए मानव या पशु बच्चे को अवतार की संज्ञा दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में जागरुकता का संचार इस बात से साबित होता है कि अब पीलिया का रोगी या साँप का काटा आदमी झाड़-फूँक वाले के पास ना जाकर डॉक्टर के पास पहले जाता है। पुराने समय में ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव भी अंधविश्वासों के प्रचलन का एक मुख्य कारण था। इन सेवाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच होने से अंधविश्वासों में कमी आयी है। इस लेख में बहुत से उदाहरणों से और स्वयं सुलझाए गए मामलों के नतीजों से साबित होता है कि अब कोई ढकोसला अधिक लंबा नहीं चल सकता, चाहे मंद गति से ही सही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ने बहुत सी भ्रांतियाँ मानव मन से मिटा दी हैं।
लंबी गुलामी और थोपे गये विदेशी विचार वास्तव में मूल भारतीय संस्कृति के संहारक बने और हमारी मूल परम्पराओं का ह्रास होता गया और हम गहरे अंधविश्वासों में फँसते चले गए। देश के आजाद होने से पूर्व सोचा गया था कि पहले हम आजाद हो लें, आजाद हुए तो भूख-गरीबी समाप्त करने और आंतरिक राजनीतिक कलह, युद्ध, बटवारे और पूर्व गुलाम मानसिकता ने मजबूती से जकड़े रखा। सरकारों ने अपने स्तर पर प्रयास किया तो जनसंख्या की आँधी सर्वनाश करती चली गई। आजाद भारत में इस प्रकार की सोच बन गयी कि जो अधिक होंगे उनका ही राज़ होगा। खैर सभी को अपनी विचार प्रकट करने की आजादी और आजाद फिजा में तरक्की की लहर चल पड़ी। सड़कें, यातायात, चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार, न्याय और धर्म की आजादी आम जनता को और बढ़ता पूँजीवाद आपसी घमासान के साथ बम्बैया मनोरंजन के साथ-साथ आनन्दित हो अग्रसर होता रहा। विज्ञान व प्रौद्योगिकी का महत्व लोग समझने लगे थे। विज्ञान के क्षेत्र में नित नए साधनों का प्रयोग एक चमत्कार के रूप में प्रचलित अंधविश्वासों को समझने में कारगर सिद्ध हो रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत का पहुँचना और विद्युत बल्ब का जगमगाना बहुत से अंधविश्वासों को यकायक डकार गया। अँधेरे में किया जाने वाला चमत्कार बिजली की चमक में उजागर हो गया।
यातायात के साधन को विकास के दौर की सबसे बड़ी देन समझा जा सकता है। दूरदराज के गाँवों में बारात व तीर्थयात्रा  के अवसर पर ही गाँव से बाहर निकलने वाला ग्रामीण अब दूर-दूर की यात्राएँ करने लगा। अपने साथ वो वैज्ञानिक विचार और अंधविश्वास निवारण जागरुकता भी लाने लगा। आजादी के संघर्ष से खाली हुए कार्यकर्ता भी कुछ राजनीति से प्रेरित और कुछ आजादी के बाद के तीव्र परिवर्तनों से प्रभावित होकर जागरुकता के संचार के लिए अपने-अपने स्तर पर दूरदराज के क्षेत्रों में निकल पड़े। विज्ञान व प्रौद्योगिकी की बहुत बड़ी देन सिनेमा, भोंपू रेडियो और मंडलियाँ अंधविश्वास निवारण में अग्रसर हुई।
देश में तेजी से विकास की लहर दिखाई दे रही थी। अब हरित क्रांति सिंचाई के साधनों से सज कर थाली तक भोजन परोसने में कामयाब होती जा रही थी। असल में आजाद देश की भयमुक्त प्रजा उत्साह से जागरुक हो रही थी। आम आदमी को भी अब विद्यालय जाने का अवसर देकर सरकारें उनके लिए भी रोजगार का समान अवसर जुटा रही थी। पटवारी की नौकरी को ही सबसे बड़ी नौकरी मानने वाला आम ग्रामीण कमाने खाने के लायक बन रहा था। जमीदार और पूँजीवादी भी काम के बदले दाम दिए जाने के सच को समझ रहा था कि अब वो दिन लद चुके जब बेगार ली जाती थी। इस समझ के विकसित होते ही बहुत बड़ा वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस करने लगा था।
शिक्षा और वैज्ञानिक चेतना का सबसे बड़ा प्रभाव प्रचलित कुरीतियों पर पड़ा। शिक्षित वर्ग धर्म-सम्प्रदाय से तो मुक्त नहीं हो पाया परन्तु अंधविश्वासों और आडम्बरों का विरोध करने लगा। कहते हैं कि ष्सुधारवादी प्रक्रिया तेजी से बढ़ती है और गहरा असर छोड़ती है, उसका मुजायरा बेशक दबी आवाज में होता है लेकिन असरकारक होता हैष्। आडम्बरियों के पैर इतने मजबूत नहीं होते हैं कि वो विरोध की आवाज से जमे रहें, वो विरोध में जल्द ही उखड़ जाते हैं। उदाहरण के तौर पर गत 30-35 वर्षों में जमीन से मूर्तियाँ निकलना और सपने आने पर डेरे या मंदिर-मजार बनाना यकायक कम हो गया है। इसका कारण वैज्ञानिक चेतना और जागरुकता का संचार ही तो है।
प्रचलित टोने-टोटके व अंधविश्वास व उनकी मान्यताएँ
जनमानस के अनुभव सांझा करने व बातचीत  के दौरान बहुत से प्रचलित टोने-टोटके व अंधविश्वास पता चले जो कि आजादी पूर्व तथा 70 के दशक तक विद्यमान थे परन्तु समय के साथ-साथ विलुप्त होते चले गए और वर्तमान में उन का अस्तित्व ही नहीं बचा है। अब अगर ऐसी (निम्न वर्णित) घटनाएँ यदा-कदा होती भी हैं तो कोई विश्वास नहीं करता और यदि करे तो जल्द ही भांडाफोड़ हो जाता है। 
किसी को मारने के लिए या मौत से भयभीत करने के लिए अमुक के नाम की हांडी छोडऩा।
घर में खून के छींटे पडऩा।
घर के आँगन में कंकड़-बजरी की बौछार पडऩा।
घर के आँगन में सिक्के मिलना।
ट्रंक में पड़े कपड़े जलना।
खलिहान में कृषि उत्पाद का जल जाना।
गुहारे में उपले जल जाना।
पानी लाँघ जाना।
मनुष्य पशुओं के बच्चों, गाजर-मूली, पेड़-पौधों का देवी-देवता जैसे शक्ल के साथ पैदा होना।
जटायु के बच्चे पैदा होना।
जमीन से मूर्ति निकलना।
समाधि से जिंदा निकलना।
मरने के बाद अर्थी या चिता से जीवित उठ जाना।
पूर्व जन्म की बातें याद होना।
किसी की प्रेतात्मा प्रवेश कर जाना।
बीमार होने पर झाड़-फूँक करवाना।
बिना आग के चावल पकाना।
हल्दी के पानी का खून बना देना।
हवनकुंड में अग्निदेवता को प्रकट करना।
बिना चीरफाड़ किये पथरी निकालना।
कुएँ के जल को मीठा कर देना।
कपड़े पर देवी के चरण छपना।
धन को दुगना कर देना।
बंधा-वशीकरण करना।
महुए के पेड़ के नीचे हाथ-पाँव का फिसलना।
रात्रि में मंदिर में रखे प्रसाद का जूठा हो जाना।
नरबलि या पशु की बलि देना।
नारियल फोडऩे पर खून या पुष्प निकलना।
खेत में से हड्डियाँ या प्राचीन सिक्के निकलना।
शमशान से चमक का दिखाई देना।
सफेद दाग व सिरोसिस का जल के छीटों से ठीक हो जाना। 
इन सब के अलावा बीमारी, शादी ना होना, फसल अच्छी होना, पशुओं का बीमार होना, बच्चे पैदा ना होना, सामान खो जाना, मकान ना होना, सिर्फ लडकियाँ ही पैदा होना, खास उम्र तक आते-आते बच्चों का मर जाना, गड़ा धन प्राप्त करना, वशीकरण करना, प्यार में असफलता, पराई स्त्री पर आसक्त होना, पढ़ाई लिखाई में अव्वल आना, पशु खो जाना, सोना खो जाना, दौरे पडऩा आदि खास मुद्दों के लिए खास बाबा, सयाना, तांत्रिक, पीर, मियाँ जी, अवतार, देवाजी आदि हर गाँव में या फिर आस-पास के गाँवों में मौजूद हुआ करते थे।
आस पास के दस गाँवों का सर्वेक्षण करने पर पता चला कि फलाँ किस्म के लोग हुआ तो करते थे परन्तु अब नहीं हैं, वो शहर चले गए हैं। शहर चले गए हैं कहने से तात्पर्य ये है कि कहीं और चले गए हैं या धंधा बदल गए हैं। जागरुकता के कारण ही शायद उन का कारोबार जो कि पूर्णत अंधविश्वास के आधार पर ही जारी था, धीरे-धीरे समाप्त होता चला गया। कुछ आर्थिक रूप से सक्षम बाबे-मौलवी अपना डेरा बना कर बड़े स्तर पर भी कार्यरत हैं बातों-बातों में पता चला कि एक बड़ा ओहदेदार बाबा नजदीक के कस्बे में बहुत बड़ा डेरा बनाकर आज भी कार्यरत है और उस के पास लोग विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने सम्बन्धित टोने-टोटके के लिए जाते हैं। अधिक खोजबीन के बाद पता चला कि अपने पुत्र, पुत्रवधू आदि को विदेश में भेजने के दौरान उस को विदेश भेजने सम्बन्धित सारी औपचारिक्ताओं  का पता चल गया था जिस का लाभ उठाते हुए बाबा एकदम सही-सही तुक्के लगाता और कल आने को कह कर समस्या सम्बन्धित निवारण सलाहकार एजेंटों से सलाह करके बता देता है जो की सही निकलती है। वो बाबा गम्भीर मामलों में दर्याफ्ती को उन एजेंटों के पास जाने की सलाह देता है जो उन का काम करवा देते है और बाबा जी को भी मोटी रकम दलाली में मिलती है। इस कारण आज वो बाबा इलाके में विदेश भेजने वाले वीजा बाबा के नाम से विख्यात है।
अंधविश्वासों की उत्तरजीविता के कारण
हमारी विज्ञान की पाठ्य पुस्तकें यदाकदा अंधविश्वासों की व्याख्या तो करती हैं परन्तु आंशिक तौर पर ही। इस लेखन पर खास तवज्जो की आवश्यकता है। हमारा देश विज्ञान लेखन में भी पिछड़ा हुआ है। आज वैज्ञानिक शब्दावली और अभिव्यक्तियों की दृष्टि से हिंदी अत्यंत समृद्ध है। फिर भी आज वैज्ञानिक विषयों पर हिंदी में लेखन बहुत ही कम और अपर्याप्त है। इसका कारण भाषा की अशक्तता कदापि नहीं है बल्कि वैज्ञानिकों का इस दिशा में रुझान न होना ही हमारी विज्ञान लेखन की इस दरिद्रता का कारण बना हुआ है। अशक्त व हीन विज्ञान लेखन यदाकदा जादू टोने से शुरु होता है, उस की सत्ता को ही प्रचारित करता हुआ अंतिम क्षणों में उसका खंडन तो करता है परन्तु विज्ञान व तार्किक सोच का मजबूत पक्ष नहीं रख पाता। पूर्णतया वैज्ञानिक कल्पना का अभाव है क्योंकि वैज्ञानिक अभी विज्ञान लेखन अपनाने से कतराते हैं या वंचित है। इस कारण आम साहित्यिक हिंदी लेखक अच्छी सम्भावना और धनार्जन हेतु इस तरह के विज्ञान लेखन में अपने हाथ आजमा लेते हैं और वो भी जादू-टोने के खंडन व भूत प्रेत कथाओं से उपर उठ ही नहीं पाते। पथभ्रमित होते हुए उन के लेख खंडन की जगह प्रचार करते ही प्रतीत होते हैं। जैसा कि कहा जाता है, भारत ऐसा देश है जो संपन्न होते हुए भी दरिद्र है। वैज्ञानिक लेखन के क्षेत्र में भी यही बात सच है। इसका निराकरण तभी संभव है जब एक तो, शिक्षा के माध्यम के रूप में भारतीय भाषाओं को अपनाया जाय तथा दूसरे वैज्ञानिकों को हिंदी में बोलने और लिखने के लिए प्रेरित किया जाए। विज्ञान लेखन की भयंकर कमी होने के कारण गत तीन दशकों में आम लोगो के हाथों में विज्ञान लेखन आंशिक रूप से ही पहुँचा है जबकि अखबारों व रसालों के द्वारा अंधविश्वास प्रेरक सामग्री अधिक पहुँची है।
समाज से अंधविश्वासों, टोने-टोटकों, गंडा-ताबीज पूच्छा आदि के पूर्णतरू समाप्त ना हो सकने का कारण जनसंख्या का अधिक होना भी है। काम-धंधे रोजगार के अधिक अवसर ना होने के कारण अधिकाँश लोग लघु मार्ग से अमीर बनना चाहते हैं और फिर वो इस प्रकार के मार्गों की तलाश में निकलते हैं जिसका अंत अपराध पर समाप्त होता है। अधिकाँश एन॰जी॰ओ॰ भी गैर जिम्मेदार हैं जो इस से सम्बन्धित धन लेकर भी इस संदर्भ में पूर्णतया ईमानदार नहीं हैं।
घर-परिवार में सभी सदस्यों के शैक्षिक स्तर में बड़ा अंतर है। समस्या के आने पर कभी अशिक्षा शिक्षित सदस्य पर हावी हो जाती है और कभी शिक्षा जीत जाती है। अभी भी विचारों, उम्र और शिक्षा स्तर में गम्भीर अंतर है जो कि नवचेतना के मार्ग में बाधक है।
एक तरफ जहाँ मीडिया ने इन अंधविश्वासों को समाप्त करने में मदद की थी आज नए व्यवसायी चौनल इन अंधविश्वासों को नित नए तरीकों से प्रस्तुत कर रहे हैं परन्तु यहाँ एक बात काबिले गौर है। निर्मल बाबा के संदर्भ में पहले मिडिया उन को खूब उठाया और बाबा से इस काम का पैसा लिया और फिर बाबा को ठिकाने भी लगा दिया और एकदम सब चुप भी कर गए। निर्मल बाबा के प्रकरण में मीडिया की भूमिका संदिग्ध रही।
अंधविश्वासी किस्सों और अनुभवों का हस्तान्तरण, किस्से-कहानियाँ, रीति-रिवाज, व्रत-त्यौहार, पीर-औलिये, डेरे-मजार, धर्मप्रचार आदि कारक समाज के अंधविश्वास से पूर्णतया मुक्त होने में रुकावट हैं।
अन्धविश्वास निवारण में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का योगदान
सर्वेक्षण के दौरान गाँव अलाहर में बारह वर्ष से सत्तर वर्ष तक की उम्र के पुरुषों से विभिन्न टोने-टोटके व अंधविश्वास सम्बन्धी अनुभव साँझे किये गए और वर्तमान में इनके पहले जितने प्रचलित ना होने के कारण पूछे गए तो निम्न तथ्य सामने आये। पता लगा कि सबसे अधिक भयभीत करने वाला कारनामा था हांडी छोडऩा, यदि रात में कोई हांडी देख लेता था तो अपनी मौत को निकट ही समझता था। बुजुर्गों ने बताया कि गाँवों में बिजली आने से अब हांडी छोडऩे की घटनाएँ नहीं होती हैं। युवाओं ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता तो प्रकट नही की और यह कहा कि सुना तो है ऐसा होता था परन्तु देखा कभी भी नहीं, जबकि बालकों ने कहा ऐसा नहीं हो सकता हांडी हवा में खुद नहीं तैर सकती जरूर उसे कोई बाँस पर बाँध कर भागता होगा।
वैज्ञानिक चेतना, टी॰ वी॰ रेडियो कार्यक्रम, नाटक, सीरियल-ड्रामा, चमत्कारों का पर्दाफाश, तर्कशील सोसायटी के कार्यक्रम, अखबार-मैगजीन, कम्प्यूटर, इंटरनेट, विज्ञान ब्लॉग, मोबाइल फोन, नुक्कड़ नाटक, तमाशा, विज्ञान जत्था, नवचेतना रैली, विज्ञान क्लब गतिविधियाँ, नव जागरण पंथ, सत्संग कमेटियाँ, आर्य समाज सम्मेलन, उच्च शिक्षा प्राप्त नागरिक आदि गाँव से अंधविश्वास, जादू-टोने,  झाड़-फूँक आदि कुरीतियों को हटाने में सहायक कारक बने।
ग्रामीण क्षेत्रों में अन्धविश्वास निवारण के लिए सुझाव
गाँव के विद्यालयों में छात्रों और अध्यापकों के लिए अंधविश्वास निवारण की विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएँ लगाई जायें।
विज्ञान के पाठ्यक्रम में श्अंधविश्वास और उन का निवारण्य नामक अध्याय छठी से दसवीं कक्षा तक जोड़ा जाए जिसमें स्थानीय उदाहरणों का भी हवाला दिया जाए।
विशेष विज्ञान नवचेतना जत्थे देश भ्रमण पर निकाले जायें।
सरकारें सज्ञान लेते हुए देश में कार्यरत तर्कशील सरीखी संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करें और उनको ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने के लिये प्रेरित करें।
नागरिकों को राष्ट्रीय वैज्ञानिक जागरण व विशेष अंधविश्वास निवारण बहादुरी पुरस्कार दिये जायें।
गाँवों में प्रति माह विशेष परामर्श अधिकारी भेजे जायें जो इन मामलों के अनुभवी हों।
अखबारों में अंधविश्वास फैलाने वाले व भ्रमित करने वाले मौलवियों, सयानों, तांत्रिकों, बाबों आदि के विज्ञापन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किये जायें।
डेरों, आश्रमों, मजारों व दरगाहों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।
उपभोक्ता वस्तुओं के विज्ञापन गैरचमत्कारी हों अर्र्था उन में किसी चमत्कार हो जाने की बात ना कही जाए जैसे तीस दिन में कद बढ़ जाना, दो सप्ताह में वजन कम हो जाना आदि।
प्रत्येक ग्रामीण स्कूल में एक खगोलीय दूरदर्शी दी जाए ताकि विद्यार्थियों को खगोलीय पिंडों की वैज्ञानिक   जानकारी देकर उनको तथाकथित ग्रह चाल, ग्रह दशा व राशिफल आदि के भय से मुक्त किया जा सके।
उच्च स्तर के वैज्ञानिक लेख, विज्ञान कथाएँ आदि अखबारों व पत्र-पत्रिकाओं में साप्ताहिक या मासिक रूप से प्रकाशित करना प्रकाशकों के लिए अनिवार्य किया जाय।
किसी भी घटना-दुर्घटना या चालाकी को चमत्कार के रूप में प्रचारित करने संस्था या कम्पनी को दण्डित किया जाए।
यदि हमारे गाँव और दूरस्थ आबादियाँ अंधविश्वास और चमत्कारों से मुक्त रहेंगे तो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का यह वरदान देश की तरक्की में सहायक होगा।

क्यों मनाया जाता है २८ फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस?

नई दिल्लीरू आज २८ फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जा रहा है. भारत में आर्यभट्ट, चंद्रशेखर और वेंकट रमन जैसे कई वैज्ञानिक हुए, जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया. विज्ञान के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रलय द्वारा च्राष्ट्रीय विज्ञान दिवसज् मनाया जाता है.
अभी हाल ही में मशहूर वैज्ञानिक प्रोफेसर सी. एन. राव. को देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया. 

२८ फरवरी, १९२८ को कोलकाता में भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर चंद्रशेखर वेंकट रामन ने इस दिन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की जिसे च्रामन इफेक्टज् के रूप में जाना जाता है.  सीवी रामन ने कणों की आणविक और परमाणविक संरचना का पता लगाया. उनके इस खोज के कारण ही १९३० में नोबेल पुरस्कार मिला.

चंद्रशेखर वेंकट रमन, भारत के भौतिक विज्ञानी थे। सात नवंबर १८८८ को पैदा हुए रमन को प्रकाश के विवर्तन का पता लगाने के लिए १९३० में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उस समय के मैसूर स्टेट में पैदा होने वाले सीवी रमन को १९५४ में भारत का सबसे बड़ा सम्मान भारत रत्न दिया गया।

विज्ञान में हो रहे नये प्रयोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए देश में च्साइंस सिटीज् भी बनाई गयी है. फिलहाल चार सांइंस सिटी, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद और कपूरथला में है. इसके अलावा देश के गुवाहटी और कोट्टयाम में भी इसका निर्माण हो रहा है. साइंस सिटी विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे प्रगति और क्रियाकलापों की प्रदर्शनी का केंद्र है. यहां विज्ञान से जुड़ी ३डी फिल्में भी दिखायी जाती हैं.राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना और विज्ञान के क्षेत्र में नये प्रयोगों के लिए प्रेरित करना है.

वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए नेशनल साइंस कांग्रेस का आयोजन होता है. २०१४ में १०१वां नेशनल साइंस कांग्रेस जम्मू में दो से सात फरवरी तक आयोजित किया गया.
----------

आम आदमी के जीवन में समृध्दि लाने के लिए

 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाए

मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में म.प्र. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद की सामान्य सभा की बैठक
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि आम आदमी के जीवन में समृध्दि लाने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से कैसे लाभ पहुंचाया जाए यह सुनिश्चित किया जाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ग्रामीण शिल्पियों, कारीगरों, किसानों और आम आदमी को कैसे लाभ दिला सकता है इस दिशा में प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। विज्ञान को आम आदमी से जोड़े जाने से उसके अनेक लाभ होंगे। उक्त विचार श्री चौहान ने आज यहां मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की आठवीं साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
श्री चौहान ने कहा कि हम प्रदेश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से काम करना चाहते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जो कार्यक्रम और दिशा तय की जाएगी उसके अनुरूप सरकार आर्थिक एवं अन्य सहयोग कर तेजी से क्रियान्वयन करेगा। पूर्व में इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महत्व को देखते हुए अब इसे उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा। हमारे पारंपरिक ज्ञान और धरोहर को साथ में लेते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आम आदमी की समृध्दि के लिए काम किया जाएगा। झाबुआ जिले में पिछले तीन वर्षों में जल संरक्षण के लिए जो उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं उसे वहां की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखते हुए उसमें गुणात्मक सुधार लाया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास एवं विस्तार प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में है और हम इसका तेजी से क्रियान्वयन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गत वर्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की गतिविधियों में व्यापक प्रगति हुई है और वर्ष २००७ अनेक उपलब्धियों से भरा है। हाल ही में भोपाल में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के सफल आयोजन से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आम आदमी के हित में विस्तार को नई दिशा मिलेगी। विज्ञान सम्मेलन की सफलता से प्रदेश ही नहीं वरन देश को दिशा मिलेगी। परिषद के बजट में पांच गुना वृध्दि की गई है जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को प्राथमिकता देने की दिशा में हमारी प्रतिबध्दता को जाहिर करता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री महेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष १००० मेघावी स्कूली छात्रों को देश के विभिन्न विज्ञान संस्थानों में वैज्ञानिक भ्रमण के लिए एक विशेष ट्रेन से ले जाया जाएगा। स्कूली छात्रों को पूना, बंगलौर और कन्याकुमारी ले जाया जाएगा। श्री शर्मा ने बताया कि आगामी २८ फरवरी को प्रदेश के जिलों में विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की गतिविधियों से महाविद्यालयों को संबध्द किया जाएगा जिससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत हो सकेगी। सभी जिलों के संसाधन एटलस तैयार किए जायेंगे जिसमें प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन, जैव विविधता, संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान सहित सभी जानकारी एकत्रित की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि उज्जैन की वेध शाला को शोध कार्य के लिए विकसित किया जाएगा। उज्जैन से ३५ कि.मी. दूर डोगला में जहां से कर्क रेखा गुजरती है वहां के विशेष महत्व को देखते हुए वहां खगोलीय अध्ययन केंद्र की स्थापना किए जाने पर विचार किया जाएगा। रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में चार फेलोशिप दी जायेंगी। साधारण परिषद की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिये गए।
सभागार का शिलान्यास, एम.ओ.यू.
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के परिसर में डा.जगदीश चंद्र बसु सभागार का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में मध्यप्रदेश संसाधन एटलस तैयार करने के लिए सेंटर फार पालिसी स्टडीज चौन्नई और मध्यप्रदेश और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच एक करारनामे पर भी हस्ताक्षर हुए। मध्यप्रदेश संसाधन एटलस का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न संसाधनों को दर्शाते हुए एटलस तैयार किया जाएगा। इसमें राज्य के प्राकृतिक एवं मानव संसाधनों का डेटावेस तैयार किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री इन्द्रनील शंकर दाणी, सचिव योजना श्री मनोज झालानी, सचिव वित्त श्रीमती सुधा चौधरी, सचिव ग्रामीण विकास श्री वसीम अख्तर, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री आनंद सेलट, मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एम.एम.साकुनिया, स्वामी विवेकानंद कालेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा.रमेश घोड़गांवकर, गौ विज्ञान भारती इन्दौर के श्री नरेंद्र दुबे, कृषक विशेषज्ञ जबलपुर श्री भगवत प्रसाद पटेल, श्री शिवकुमार शर्मा, डा. ध्रुव कुमार दीक्षित जबलपुर, डा.नंदिता पाठक दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट, श्री अनुराग शुक्ला बी.एच.ई.एल. भोपाल, श्री संजीव शर्मा विज्ञान भारती भोपाल, डा.सोमदेव भारद्वाज ग्वालियर, डा. के.एस. पित्रे हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, डा. अजय नारंग, श्री टी.जी.के. मेनन, डा. नवीन चंद्र, आचार्य राधारमण दास, आचार्य अरूण दिवाकरनाथ बाजपेयी, डा. कृष्ण शंकर पांडे, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. गौतम, डा. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के कुलपति प्रो. डी.पी.सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डा. पी.के.शुक्ल और डा. बी.के.पंसे जबलपुर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।